
देहरादून- उत्तराखंड के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से लगातार बर्फबारी हो रही है… वहीं मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश देखी जा रही है… बर्फबारी के चलते कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं… जिससे स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है…. उत्तरकाशी जिले में यमनोत्री, गंगोत्री, राड़ी, जखोल मार्ग पूरी तरह से बाधित है… जबकि पिथौरागढ़, चमोली रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बर्फबारी के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है… वही मसूरी में हिमपात होने से पर्यटकों में खुशी देखी जा रही है… मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है…..