Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

प्रदेश में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

देहरादून – अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। 13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।उत्तराखंड में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां हो सकती है बारिश |  Daily Uttarakhand

 

देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में आज शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे उत्तराखंड समेत तमाम हिमालयी में राज्यों में अभी झमाझम बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। 13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आठ जिलों में भारी बारिश के चलते आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular