Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले 24 घंटो में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी...

प्रदेश में अगले 24 घंटो में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड।

देहरादून – उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2