
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से विभिन्न विशिष्ठ विभूतियों के मिलने का क्रम जारी है। बरेली की चर्चित मुस्लिम महिला नेता निदा खान ने प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर भाजपा को समर्थन देने की बात कही थी, वहीं प्रख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर भाजपा को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. हरिदत्त भट्ट शैलेष जो राष्ट्रीय स्तर के चर्चित साहित्यकार थे की पुत्री हिमानी शिवपुरी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।
उत्तराखंड की प्रख्यात अदाकारा हिमानी शिवपुरी जिनका कार्यक्षेत्र मुंबई है ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर भाजपा के प्रति अपन समर्थन जताया तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए जहां भी उनका उपयोग किया जाए, वहां उपस्थित रहेंगी। उन्होंने उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता की चर्चा करते हुए यहां के सुंदरतम दृश्यों को फिल्मों तक पहुंचाने की भी चर्चा की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से यह भी आग्रह किया कि पार्टी की रीति नीति तथा फिल्म विकास बोर्ड के लिए जहां भी उनका उपयोग हो सकता हो वह पूरी तरह पार्टी को समर्पित रहेंगी। हिमानी शिवपुरी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जो मुख्यत: हिंदी और टेलीविजन शोज़ में नजर आती हैं। हिमानी शिवपुरी का जन्म 24 अक्टूबर 1960 देहरादून उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता डॉ. हरि दत्त भट्ट शैलेष दून स्कूल में विभागाध्यक्ष थे वह स्वयं में एक स्कूल थे।
हिमानी शिवपुरी शुरूआती पढ़ाई देहरादून से की। वह आर्गेनिक केमेस्ट्री में परास्नातक हैं। हिमानी अपने स्कूली दिनों से अभिनय की दीवानी थी, वह अपने स्कूल में इन सब प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेतीं थी। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला ले लिया। हिमानी शिवपुरी की शादी ज्ञान शिवपुरी से हुई थी। उनके पति की मृत्यु लम्बी बीमारी के बाद वर्ष 1995 में हो गयी। उनके बेटा भी है। 1999 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से ब्रेक मिला था। उन्होंने हिंदी की कई सुपरहिट फिल्मों कुछ कुछ होता है, परदेश, दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगें, अंजाम, कोयला में बतौर सहायक अभिनेत्री नजर आ चुकीं हैं। उन्होंने कई वर्षों तक यशराज बैनर, धर्म प्रोडक्शनस, राजश्री प्रोडक्शनस की सुपरहिट फिल्मों में सहायक अभिनेत्री की भूमिकायें अदा की। हिमानी शिवपुरी जल्द ही फिल्म विनोद प्रधान की फिल्म वेडिंग पुलाव में नजर आनी वाली हैं।
हिमानी शिवपुरी की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से यह भेंट भाजपा के लिए लाभ का सौदा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उन्हें आश्वास्त किया कि पार्टी निश्चित रूप से उचित समय पर उनका उपयोगी करेगी।



