Monday, March 2, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पौड़ी में पत्नी ने ईंट से मारकर की पति की हत्‍या, ग्रामीणों...

पौड़ी में पत्नी ने ईंट से मारकर की पति की हत्‍या, ग्रामीणों ने आरोपी महिला को किया घर के अंदर बंद……

पौड़ी- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के सीरों गांव में एक महिला ने पति की ईंट से मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपित महिला को घर के अंदर बंद कर दिया और इसकी सूचना राजस्‍व पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों के अनुसार, तेजपाल (40 वर्ष) अपनी पत्‍नी के साथ गांव में रहता था। दोनों किसी न किसी बात को लेकर हमेशा झगड़े होते रहते थे। शनिवार सुबह एक बार फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इस बीच महिला ने पति को धक्‍का दिया, जिससे वह आंगन में गिर गया और बेहोश हो गया। इस पर महिला ने ईंट से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्‍या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपित महिला को घर के अंदर बंद कर दिया है। साथ ही इसकी सूचना राजस्‍व पुलिस को दे दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2