Sunday, March 1, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पौड़ी : नगर नगर पालिका सभागार पौड़ी में आज पालिका अध्यक्ष यशपाल...

पौड़ी : नगर नगर पालिका सभागार पौड़ी में आज पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई….

पर्यटन विभाग के तत्वाधान में पौड़ी के अपर बाजार एवं धारा रोड़ को हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किए जाने हेतु नगर नगर पालिका सभागार पौड़ी में आज पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपजिला अधिकारी पौड़ी श्याम सिंह राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह नेगी व अन्य पदाधिकारी सहित संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 19 जुलाई 2021 को समस्त संबंधित व्यापारियों से वार्ता कर सुझाव/ सहमति ली जाएगी।
आयोजित बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी श्री बेनाम ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट निर्माण कार्य में यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होती है तो नगर पालिका परिषद द्वारा योगदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी को पर्यटन की दृष्टि से सुगम, सुव्यवस्थित रूप से विकसित करने हेतु हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, और भविष्य में भी ऐसे कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट बनने से पौड़ी की एक अलग पहचान बनेगी तथा हेरिटेज स्ट्रीट को देखने आने वाले पर्यटकों में उत्साह का संचार बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2