देहरादून। पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने 2024 में राजनीति से सन्यास लेने का एलान किया है। हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर ये खुलासा किया है। हालांकि उन्होंने लिखा है कि 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे सन्यास ले लेंगे। तब तक उनके सन्यास का कोई इरादा नहीं है।




