देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उन्हें भव्य स्वरूप में याद किया गया। बिन्दाल पुल के समीप ओमकार प्लाजा निकट आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैंट विधायक हरबंस कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जनसंघ के संस्थापक ही नहीं उसके कर्ता धर्ता भी वही थे इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर की संयोजिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मधु जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल हमेशा गरीबों के थे और उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए कार्य किया। महानगर के मंत्री लछु गुप्ता ने पंडित दीन दयाल के बारे में कहा कि उनका बचपन का जीवन हमेशा कष्टों में रहा है उनके जीवन के बारे में परिचय देते हुए कहा कि उनकी शिक्षा दीक्षा कष्टों में हुई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जी एम एस मंडल के महामंत्री पी एल सेठ ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद का और पंडित दीनदयाल के उपलब्धियों को लोगों के बीच में रखा । इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी एम एस मंडल के उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक, पार्षद शारदा गुप्ता व कविता चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।