Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पुल पार करते समय नदी में बही दो छात्राएं, एक की मौत,...

पुल पार करते समय नदी में बही दो छात्राएं, एक की मौत, दूसरी लापता…..

पौड़ी- उत्तराखंड के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थलीसैण के विकासखंड बीरोंखाल में गांव बापता में पूर्वी नयार नदी में पुल पार करते समय दो छात्राएं पानी के तेज बहाव में बह गई। जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ की टीम व बचाव दल छात्राओं की खोज में जुटा है। वहीं इस दौरान एक छात्रा नदी से गंभीर हालत में मिली। छात्रा को बीरोंखाल के ही पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी छात्रा की तलाश में टीम अभी भी जुटी हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2