पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के सन्देश के साथ किया वृक्षारोपण।

0
235

देहरादून – हरेला पर्व के शुभ अवसर पर अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी किशनपुर में पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरूकता के संदेश के साथ वृक्षारोपण किया।

अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम और हरियाली को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि हरेला पर्व पर समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में वृक्षारोपण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here