पुलिस ने मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, दानपात्र भी बरामद…..

विकासनगर- विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र में सरस्वती विहार हरिपुर में शिव मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दानपात्र भी बरामद किया। बता दें कि रविवार को मंदिर पुजारी रामचंद्र पुत्र पित्रेश्वर प्रसाद निवासी लाइन जीवनगढ़ विकासनगर ने हरबर्टपुर चैकी में चोरी की तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 20 अप्रैल की रात में शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दानपात्र चोरी कर लिया। इसमें पिछले आठ माह के चढ़ावे के पैसे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने हरबर्टपुर क्षेत्र से एक युवक को शक के आधार पर दबोचा। उसके पास से चोरी किया गया दानपात्र मय 3882 रुपये, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर लिया। आरोपित ने अपनी पहचान राजू उर्फ जुरांट पुत्र स्व. संपतराम निवासी बैरागीवाला सहसपुर के रूप में बताई। कोतवाल महेश जोशी के अनुसार आरोपित के खिलाफ वर्ष 2009 से 2017 तक बलवे, शस्त्र अधिनियम व चोरी आदि के तीन मामले दर्ज हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here