देहरादून- राजधानी देहरादून में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ जारी जंग में पुलिस ने 6 नशा तस्करों को भारी मात्रा में स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नशा तस्कर बरेली के नशा सिंडीकेट से जुड़े बताये गये है जो विगत दिनों पकड़े गये नशा तस्करों की निशादेही पर गिरफ्तार किये जा सके है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी ने बताया कि पिछले दिनों बरेली के कुछ नशा तस्करों को पुलिस द्वारा भारी मात्रा में स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया था। जिन्होने पूछताछ में बताया था कि वह बरेली से स्मैक लाकर दून में सप्लाई किया करते है। उन्होंने बताया कि देहरादून के स्मैक तस्करों के साथ मिलकर एक गैंग बना रखा है। गिरफ्तार तस्करों द्वारा लोकल स्मैक तस्करों के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई थी।
आरोपियों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाते हुए देर रात शहर कोतवाली के मद्रासी कालोेनी क्षेत्र से चार लोगों को भारी मात्रा में स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम दिलीप त्यागी, पुरुषोतम बिष्ट, अब्दुल वाहिद व तौफिक बताये गये है। वहीं थाना नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा भी देर रात रेसकोर्स तिराहे के समीप से अभिलाष राणा को 8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस क्रम मेें थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा भी आज सुबह विकास गुप्ता को मुस्कान चौक के पास से 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये नशा तस्कर बरेली के नशा सिंडीकेट से ताल्लुक रखते है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों से बरामद की गयी स्मैक 62.07 ग्राम है जिसकी कीमत 6 लाख रूपये आंकी जा रही है।



