Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी का मसूरी दौरा: सुबह किया योगा, दोपहर में प्रशिक्षु ट्रेनी...

पीएम मोदी का मसूरी दौरा: सुबह किया योगा, दोपहर में प्रशिक्षु ट्रेनी अधिकारियों को देंगे ज्ञान !

बड़ी खबर : पहाड़ो की रानी मसूरी में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी परिसर में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों और छात्रों के साथ योग किया. इसके लिए छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया गया था. पीएम के साथ योग करने को लेकर स्कूली छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए मसूरी में सुरक्षा बढ़ाई गई है। योग से पहले पीएम मोदी ने सुबह मसूरी की कंपनी बाग की सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने गए. यहां कुछ देर टहलने के बाद पीएम वापस अकादमी में आए.

पीएम हैप्‍पी वैली में बालवाड़ी विद्यालय में बच्‍चों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी पोलो ग्राउंड में घुड़सवारी भी करेंगे. दोपहर करीब सवा 12 बजे पीएम प्रशिक्षु ट्रेनी अधिकारियों को संबोधित करेंगे. पीएम यहां एलबीएस अकादमी में ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी करेंगे. दोपहर बाद पीएम देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से पीएम वापस दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे. 

इससे पहले गुरुवार को उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के 92वें फाउंडेशन कोर्स के 360 से अधिक अधिकारी प्रशिक्षुओं से बातचीत की.

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षुओं के चार समूहों के साथ बातचीत की जो चार घंटे चली. इस दौरान प्रशासन, शासन, प्रौद्योगिकी और नीति निर्माण जैसे कई विषयों पर चर्चा की गई.

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए जो काफी सकारात्मक थे’. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने अधिकारी प्रशिक्षुओं से खुलकर और बिना किसी भय के अपने विचार व्यक्त करने को कहा. उन्होंने प्रशिक्षुओं से एक राष्ट्रीय दृष्टि का विकास करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने अकादमी के शिक्षकों से भी बातचीत की, जिन्होंने उन्हें भारत के सिविल अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए वहां किए जा रहे काम का विवरण दिया.

पीएम मोदी ने साथ ही अकादमी परिसर में स्थित अत्याधुनिक गांधी स्मृति पुस्तकालय का भी दौरा किया और अधिकारी प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए. इससे पहले अकादमी पहुंचने के साथ ही मोदी ने सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि दी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular