पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सपनों को साकार कर रहे है नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, यहां पढ़ें पूरी खबर….

देहरादून- राजधानी देहरादून के नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सपनों को साकार कर रहे है। यूं तो राजधानी में कई नगर आयुक्त आये और गये, लेकिन जिस सुदृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ विनय शंकर पांडेय ने दून की कामान संभाली उसे अब राजधानी दून की बदली हुई तस्वीर नजर आ रही है। नगर आयुक्त विनय शंकार पांडेय लगातार राजधानी दून को साफ सुन्दर और स्वच्छ बनाने की कवायत में जुटें है। इसके साथ ही प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का मेगा अभियान जारी है। इस अभियान के तहत प्लास्टिक का उपयोग न करने के साथ ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने की अपील की गई, जिससे पर्यावरण का स्वच्छ बनाया जा सके। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि यह अभियान गांधी जयंती तक चलेगा। इस के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों के जरिए लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक से होने वाली बीमारी और नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विनय शंकर पांडेय ने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है और यह कोशिश काफी हद तक सफल होती भी नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने सभी से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की। इस पर सभी ने सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर प्लास्टिक को न बोलें, तभी अभियान सार्थक होगा। बता दें कि नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते है। विज़न 2020 भी आप लोगों से अपील करता है कि आप लोग भी इस अभियान में नगर निगम और नगर आयुक्त को सहयोग करें।

https://www.facebook.com/107413527313249/videos/2540514862637083/

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here