Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ : चीन सीमा को जोड़ने वाले लिपूलेख मोटर मार्ग में घटियाबागढ़...

पिथौरागढ़ : चीन सीमा को जोड़ने वाले लिपूलेख मोटर मार्ग में घटियाबागढ़ के पास जेसीबी के ऊपर मलबा गिरने से 3 लोगो की हुई मौत….

पिथौरागढ़ ज़िले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है। ज़िले के धारचूला में चीन सीमा को जोड़ने वाले लिपूलेख मोटर मार्ग में घटियाबागढ़ के पास जेसीबी के ऊपर मलबा गिरने से 3 लोगो की हुई मौत हो गयी है। मृतकों में एक जेसीबी चालक एक हेल्पर एक स्थानीय मजदूर बताया जा रहा है । तीनो शवों को मलबे से रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला लाया गया है । जहा शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौप दिया जाएगा। आपको बता दे कंपनी गर्ग एंड गर्ग कंपनी द्वारा भारत चीन को जोड़ने वाली सामरिक महत्व की इस सड़क में कटिंग कार्य किया जा रहा था । कटिंग के दौरान पहाड़ी का एक हिस्सा भरभराकर जेसीबी मशीन के ऊपर आ गिरा। जिसमे जेसीबी आपरेटर सहित 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2