
पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को उक्त जांच केन्द्र का जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप एवं पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने जांच केन्द्र में पेयजल, विद्युत सौचालय की समुचित व्यवस्था के अतिरिक्त सैम्पलिंग हेतु आने वाले व्यक्तियों हेतु सेड का निर्माण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद में प्रवेष करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आरटीपीसीआर सैम्पलिंग अवश्य करते हुए रिपोर्ट प्राप्त होने तक उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन हेतु न्याय पंचायत स्तर पर केन्द्र बनाए जा रहे हैं साथ ही सैम्पलिंग हेतु भी केन्द्र बढ़ाए जा रहे हैं।


