Homeराज्यउत्तराखण्डपिकनीकी बहुगुणा वरसेंज मनोरंजनी रावत..

पिकनीकी बहुगुणा वरसेंज मनोरंजनी रावत..

harish-vijay

उत्तराखंड में सियासी जंग छिड़ चुकी है। जंग में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुुगुणा ने भी छलांग लगा दी है। एक तरफ विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को मनोरंजनी करार दिया है वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकार व प्रवक्ता सुरेद्र कुमार ने विजय बहुगुणा को पिकनीकी नेता कहा है। फिलहाल दोनों की तरफ से वाक युद्ध जारी है।
विजय बहुगुणा ने हरीश रावत पर तीखे वार करते हुए आरोप लगाए कि रावत के कार्यकाल में राज्य में कोई भी विकास कार्य नही हुआ है। और तो और मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान सिर्फ मनोरंजन पर है।बहुगुणा ने कहा कि ढाई साल के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में हरीश रावत ने सारा समय कुर्सी बचाने में लगाया है। उनके कार्यकाल में केवल निष्क्रियता ही नजर आई है। उनकी शैली निराली व आंखों में धूल झोंकने वाली है।

उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब केंद्र से राज्य के लिए तकरीबन सात हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। हरीश रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्र का पैसा खर्च नहीं कर पाए। जब वे मुख्यमंत्री थे तब वे वित्तीय स्वीकृति देख कर घोषणाएं करते थे मगर अब ऐसा नहीं है। अब तो मुख्यमंत्री उनकी घोषणाओं पर भी रोक लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मौजूदा स्थिति देख कर ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत डेली बेसिस की सरकार चला रहे हैं।

वहीं, बहुगुणा के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को तमंचा डांस पसंद है। वे उत्तराखंड की संस्कृति क्या जानें। उन्होंने भाजपा कोर कमेटी की बैठक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बताए कि राज्य की जनता देने के लिए उनके पास क्या है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular