Sunday, March 8, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पार्टी से नाराज चलते प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी को...

पार्टी से नाराज चलते प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी को कहा अलविदा।

देहरादून – कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस पार्टी से पिछले 40 सालों से जुड़े हुए थे। जोत सिंह बिष्ट ने बताया पिछले चुनाव के दौरान कुछ पार्टी कार्यकर्ता/नेताओं द्वारा पार्टी की विरुद्ध काम करा । उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण पार्टी में चले विवाद, अनुशासन की कमी और पार्टी के हित के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना बताया।

जोत सिंह बिष्ट ने बताया के वे ये इस्तीफा बिना किसी के दबाव में आए और बिना किसी व्यक्ति विशेष से बिना किसी दुर्भावना के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे है। माना जा रहा है कि जोत सिंह बिष्ट कारण महारा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से नाखुश चल रहे थे, कि जिस व्यक्ति ने पार्टी की लिए कभी काम नहीं किया उसे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने का क्या मतलब। अब आगे ये देखना होगा के कांग्रेस पार्टी की भीतर चल रही इस लड़ाई का कांग्रेस कैसे हल निकल पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2