Homeराज्यउत्तराखण्डपार्टी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा,युवक को खानी पड़ी जेल की...

पार्टी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा,युवक को खानी पड़ी जेल की हवा

बड़ी खबर : जन्मदिन की पार्टी हर्ष फायरिंग करना एक शख्स को मंहगा पड़ा और जेल की हवा तो खानी पड़ी साथ ही उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त हो गई है घटना रविवार देर रात राजपुर रोड स्थित हिल व्यू रेस्टोरेंट की है 

दरसल राजपुर थाना पुलिस को देर रात लगभग 01:15 बजे पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के निकट हिल व्यू रेस्टोरेंट, सहस्रधारा रोड थाना राजपुर,देहरादून से फायरिंग की आवाज की सूचना मिली थी। इस सूचना पर राजपूर थानाध्यक्ष राजपुर श्री हरि ओम राज चौहान पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर जाँच और पूछताछ की तो पता चला कि रेस्टोरेंट में राजकुमार,निवासी रायपुर रोड,देहरादून की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, इसी पार्टी में सम्मलित  एक व्यक्ति जिसका नाम धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जोश और आवेश में आकर अपनी लाईसेंसी रिवॉल्वर 12 बोर नंबर 65439 से कई हर्ष राउंड फायरिंग किये। पुलिस टीम ने आरोपी धीरेन्द्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी रिवॉल्वर और 3 कारतूस समेत उसका लाइसेंस कब्जे में ले लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पार्टी के दौरान जोश में आकर उसने अपने रिवॉल्वर से हवा में कई राउंड फायर किये। पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular