Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं कुछ खास पल, तो यहां जरूर...

पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं कुछ खास पल, तो यहां जरूर जायें!

अक्सर शादी के बाद या फुर्सत में लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें सुकून मिल सके और दिमाग को तरोताज़ा कर दे. वैसे तो भारत में अनेकों ऐसी जगह हैं जहा देश ही नहीं विदेश के लोग भी आना पसंद करते हैं और यादगार पालो के साथ विदाई लेते हैं, लेकिन भारत में कुछ ऐसी जगह भी हैं जिनके बारे में शायद ही आप लोग जानते होंगे और जो बेहद खास हैं. अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को न भूलें.

कूर्ग--मैसूर से 100KM आगे सूंदर हिल स्टेशन अपनी अलग ही खूबसूरती को बयां करता हैं, प्रकृति की अनमोल छठा बिखेरने के कारण इसको भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता हैं. यहां की प्राकृतिक छठा लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती हैं जो की अत्यंत शांत और खूबसूरत हैं.

उदयपुर— पर्वतो से घिरा यह शहर सुन्दर झीलों और जगमगाते ताजमहलो से अपनी शान की गाथा गाता है. यहां के सुन्दर आलीशान महल, झील व सुन्दर बागबगीचे सुंदरता को कार्यंरथ रखने का बढ़ावा देते है और सुंदरता में चारचांद लगाते देते हैं. साथ ही ये जगह सुन्दर झीलों के लिए विश्वविख्यात हैं. अगर आप हरियाली, सुन्दर बगबगीचो और आलीशान महलो के बीच अपने यादगार पल और यादगार हुनीमून मनाना चाहते हैं तो उदयपुर जाना कतई न भूलें .

 गोवा– प्रेमीयुगलो की पहेली पसंद गोवा हैं और आखिर हो भी क्यों न, गोवा का नाम लेते ही रोमांटिक मौसम खुद व खुद दिमाग में आ जाता हैं. समुन्दर की उफनती लहेरो के बीच एक नए जोड़े के प्यार में भी उफान और जोश भर देता हैं तभी तो इसको हनीमून डेस्टिनेशन कहा जाता हैं,समुन्दर की लेहरो का संगम नारियल के ऊँचे पेड़ और दूर तक शांत वातावरण हमारे दिलो को छूने के लिए काफी हैं .

दार्जलिंग-– पहाड़ो की रानी दार्जलिंग की ऊँची वर्फ से ढकी वादियां, कल कल करती नदिया, ऊँचे देवदार के पेड़ और प्रकृति के दिलकश नजारे मनो जन्नत धरती पर ही उतर आया हो, सूर्यास्त और सूर्योदय को देखने के लिए लोग यहां देश के कोने कोने से आते हैं, खास कर दार्जलिंग विक्टोरियल झरना के लिए विश्व भर में जाना जाता हैं साथ ही सैंथल झील, रॉकगार्डन भी अत्यधिक खास और मनमोहक हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2