Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पारिवारिक कलह से युवक ने की आत्महत्या

पारिवारिक कलह से युवक ने की आत्महत्या


देहरादून। पति पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद के चलते पत्नी की गैर मौजूदगी में हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा गया। पुलिस ने शव के पास से ही जहर की शीशी भी बरामद की जिससे युवक की खुदकुशी का अंदेशा जताया जा रहा है।
रविवार शाम किसी ने पुलिस को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। शव की शिनाख्त रायवाला निवासी 35 वर्षीय प्यार सिंह राणा के रूप में हुई हैं, जो कि रायवाला में ही एक होटल में काम करता था। पुलिस को युवक के शव के पास जहर की शीशी व सोडे की बोतल मिली हैं, जिसके पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही हैं। परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि युवक अपने घरेलू कारणों से परेशान था जिसके कारण उसकी पत्नी एक सप्ताह से अपने घर गई हुई थी जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2