Thursday, February 26, 2026
Home राज्य जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की किरकिरी कराने के बाद पलटे अधीर रंजन, कहा- कश्मीर हमारा...

कांग्रेस की किरकिरी कराने के बाद पलटे अधीर रंजन, कहा- कश्मीर हमारा आंतरिक मामला, हम कोई भी कानून बनाएं…..

केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के एक खंड को छोड़कर बाकी सभी को समाप्त करते हुए जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक भाग जम्मू-कश्मीर तो दूसरा भाग लद्दाख है और दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान काफी बौखला गया है। उसने इस फैसले को संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन बताया है। केवल इतना ही नहीं उसने भारत के साथ व्यापार और तीन हवाई मार्ग को बंद कर दिया है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। अधीर रंजन ने कहा कि कश्मीर मुद्दा हमारा आंतरिक मामला है। हम कोई भी कानून बना सकते हैं। यह हमारा अधिकार है। भारत के साथ व्यापार को निलंबित करने के पाकिस्तान के फैसले पर अधीर रंजन ने कहा कि मुझे पता था कि वह (पाकिस्तान) कुछ करने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने लाल किले से घोषणा की थी कि हम कश्मीरियों को गोलियों से नहीं बल्कि उन्हें गले लगाकर आगे बढ़ाएंगे। लेकिन आज कश्मीर की परिस्थिति नजरबंदी शिविर की तरह है। कोई मोबाइल/ इंटरनेट कनेक्शन नहीं, कोई अमरनाथ यात्रा नहीं, वहां क्या हो रहा है?’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2