Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी से तापमान में भारी गिरावट, आज कई जगह...

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी से तापमान में भारी गिरावट, आज कई जगह हो सकती है बारिश।

देहरादून – उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम राहत देगा। हालांकि, इसके बाद 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक लोहाघाट में 5.5 मिलीमीटर, कालागढ़ में पांच मिलीमीटर, जानकी चट्टी में 4.5 मिलीमीटर, चंपावत में 3.5 मिलीमीटर, चोरगलिया में 3.5 मिलीमीटर, कोटद्वार में 2.5 मिलीमीटर और राजधानी दून में दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular