देहरादून/डोईवाला – पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी को देखते हुए डोईवाला के पशुपालकों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। हरिद्वार ऋषिकेश क्षेत्र के बाद अब यह बीमारी डोईवाला में भी अपने पैर पसार रही है। वही आज पशुपालकों ने डोईवाला के किसानों के साथ मिलकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस बीमारी की रोकथाम के लिए कारगर उपाय करने की गुहार लगाई है।
यह बीमारी पशुओं में काफी दिनों से फैल रही है पर पशुपालन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पशुपालन विभाग के पास अभी तक इस बीमारी की रोकथाम के लिए कोई कारगर उपाय नहीं अपनाए जा रहे हैं।
जिस पर पशु स्वास्थ्य चिकित्सक का कहना है कि बीमारी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।
जिस भी जानवर को या बीमारी हो रही है वह स्वतः ही पांच सात दिनों में ठीक हो रहे हैं फिर भी विभाग द्वारा इसके लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। हमारे पास जल्द ही टीके उपलब्ध हो जाएंगे, घर घर जाकर हर पशु को टीका लगाने का अभियान चलाया जाएगा साथही पशुपालकों को जागरूक भी किया जाएगा ।



