देहरादून – जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव की घटनाओं को देखते हुए अब उत्तराखंड के अन्य पर्वतीय शहरों की भी लोडिंग कैपेसिटी के बारे में रिसर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के अन्य पर्वतीय क्षेत्र की धारण क्षमता कितनी है या फिर उससे ज्यादा हो गई है उस पर सर्वेक्षण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर धारण क्षमता ज्यादा हो गई है तो जाहिर तौर पर रोक लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ की आपदा हमारे लिए भविष्य का संकेत है।