Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए त्रिवेन्द्र सरकार...

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए त्रिवेन्द्र सरकार का ऐतिहासिक कदम !

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. इसके लिये उत्तराखंड सरकार और प्रमुख आईटी कम्पनी एचपी लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है. जिसके तहत एचपी कंपनी अपने सीएसआर फंड के तहत राज्य में चार अलग-अलग दूरुस्थ स्थानों में टेली मेडिसिन सेंटर खोलेगी.

प्रदेश के दूूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में टेली मेडिसन द्वारा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने के लिए ई-हेल्थ सेंटर की शुरुआत की जाएगी। इसके लिये उत्तराखंड सरकार और प्रमुख आईटी कम्पनी एचपी लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया। एचपी कम्पनी उत्तराखण्ड के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टेली मेडिसिन सेवाएं प्रदान करेगी। जिसमें लोगों के 65 प्रकार के मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे और उनका तुरंत रिजल्ट मिल सकेगा। इसके अलावा इन हेल्थ सेंटर पर पैथोलाॅजी उपकरण तथा आईटी उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुताबिक इससे ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को कापी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि टैक्नोलॉजी के प्रयोग हो रोगियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के बीच गैप को कम किया जा सकेगा. दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टर्स की कमी चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. टेली मेडिसिन के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा सकता है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular