उत्तरकाशी –द्रौपदी का डांडा चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोज के लिए आज गुरुवार को भी खोज अभियान चलाया।
निम और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को 12 और शव निकाले।
अबतक कुल संख्या 16 पहुंच गई है जबकि 13 अभी भी लापता हैं। वहीं मौसम बिगड़ जाने से रेस्क्यू रोका गया।