Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पनपतिया ग्लेशियर में फंसे ट्रैकरों की लोकेशन मिली!

पनपतिया ग्लेशियर में फंसे ट्रैकरों की लोकेशन मिली!

रूद्रप्रयाग;  बद्रीनाथ और मद्महेश्वर धाम के बीच पनपतिया ट्रैक पर फंसे चार ट्रैकर्स और पांच गाइडों का आज तीसरे दिन भी रेस्क्यू नहीं हो पाया है। हालांकि सेना का हेलीकाप्टर और पुलिस व एसडीआरएफ का रेस्क्यू दल लगातार टै्रकर्स को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के चलते दिक्कतें आ रही हैं। कल जोशीमठ से सेना का हेलीकाप्टर ने मदद के लिए पनपतिया गलेश्यिर के लिए उडान भरी लेकिन पांच किमी पहले ही घना कोहरा होने के चलते वापस लौट आया, आज फिर सेना का हेलीकाप्टर रेस्क्यू के लिए सुबह पनपतिया ग्लेशियर के लिए रवाना हो गया था। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ एक रेस्क्यू दल मद्महेश्वर से पनपतियां के लिए कल ही रवाना हो गया था। पुलिस के मुताबित ओनजीसी और इंडियन आॅयल का चौदह सदस्यीय ट्रेकिंग दल एक हफ्ते पूर्व बदरीनाथ से मद्दमहेश्वर के लिए निकला था। जिसमें दिल्ली निवासी संजय शर्मा, भगवती प्रसाद, पवन कौशिक, धर्मेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल के सुप्रिम बर्मन के अलावा नौ गाइड/पोर्टर शामिल हैं । इनमें से पांच लोग मद्दमहेश्वर लौट आए, लेकिन नौ लोग अभी भी पनपतियां ग्लेशियर में फंसे हैं । पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस व एसडीआरएफ का दस सदस्यीय रेस्क्यू दल को कल प्राइवेट हेलीकाप्टर से बूढा मद्दमहेश्वर उतारा गया था, जिसके बाद दल ने पनपतिया के लिए मूव कर दिया था। एसपी मीणा ने बताया कि सेना का हेलीकाप्टर और अन्य रेस्क्यू दल लगातार टै्रकर्स का सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही उन सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2