उत्तराखंड की लोकगायिका बंसती बिष्ट का नाम पद्म सम्मान की सूची में है। इस बार उत्तराखंड की लोकजागर गायिका बंसती बिष्ट को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाऐगा। ये सम्मान पहाड की जागर विधा, लोकसंस्कृति का भी सम्मान है।
बंसती बिष्ट पूरे उत्तराखंड में जागर विधा की एकमात्र महिला जागर गायिका है। बसंती का जन्म चमोली जनपद के देवाल ब्लाक के ल्वाणी गांव में हुआ। इन्हें पारम्परिक जागर और लोकगीतों से जुड़ाव इनकी माँ बिरमा देवी से विरासत में मिला और उनसे ही इन्होंने इसे सीखा।