बिग ब्रेकिंग : देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है देहरादून की एडीजे पंचम विनोद कुमार की अदालत ने अनुपमा की हत्या कर शव के 72 टुकड़े करने के आरोपी पति राजेश गुलाटी को आजीवन कारावास कैद की सजा का एलान किया है सजा के एलान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कोर्ट ने आरोपी पति को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया थाएक दिन पहले दोषी ठहराए गए राजेश गुलाटी को अदालत ने अपनी पत्नी की जघन्य हत्या करने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई एडीजे पंचम विनोद कुमार की अदालत ने भरी अदालत में इसका ऐलान किया इसके पहले दोनों पक्षों ने सजा के मामले पर लंबी बहस की… बचाव पक्ष की तरफ से कम सजा की मांग की गई जबकि सरकारी पक्ष के वकील ने इस मामले को जघन्यतम से भी ज्यादा क्रूर बताते हुए फांसी की सजा की मांग की… जबकि सरकारी पक्ष के वकील ने बहस के दौरान बताया कि यह मामला पूरे भारत में अकेला ऐसा मामला है जिसने अपने घर में पत्नी की हत्या करके शव के टुकड़े किए, दोनों पक्ष के सुनवाई दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है….गौरतलब है कि आज से 7 साल पहले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने पत्नी अनुपमा गुलाटी की हत्या कर दी हत्या करने के बाद 2 महीने तक शव के साथ रहा उसने शव के करीब 72 टुकड़े किए तथा कुछ पाट डीप-फ्रीज में रखा था कुछ-कुछ जंगल में फेंक दिया था…वंही मृतक अनुपमा के भाई ने जब उसकी तलाश शुरु की तो मामले का खुलासा हुआ था….सुजान प्रधान अनुपमा का भाई पुलिस को लेकर फ्लेट में पहुंचा और पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पुलिस ने भी जो देखा उसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए ,जिहाँ घर मे रखे डीप फ्रीजर में अनुपमा का शव कई टुकड़ो में पड़ा था जिन टुकड़ो को राजेश मौका देख धीरे धीरे ठिकाने लगा रहा था



