हरिद्वार में गेस्ट हॉउस में पत्नी के साथ रुके पति की संग्धित परिस्थिति में मौत हो गई है बताया जा रहा है की पति की हाथ की नस कटने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई है पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते युवती गर्भवती हो गई थी उसी दबाव मृतक नितिन ने कुछ दिन पहले ही युवती से शादी की थी,क्योकि मामला संग्धित है इस लिए पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है      
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के एक निजी गेस्ट हाउस के कमरे में मृतक नितिन अपनी पत्नी के साथ रुके हुए थे बताया जाता है कि देर रात कमरे से पत्नी के चिल्लाने की आवाज आई तो आस-पास के कमरों से भी लोग बाहर आ गए और गेस्टहाऊस का मालिक भी मौके पर पंहुचा जहाँ पर मृतक नितिन के हाथ से बहुत खून बह रहा था और उसकी पत्नी चिल्ला कर कह रही थी कि कोई नितिन को अस्पताल ले जाने में उसकी मदद करे, लोगो की मदद से नितिन को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर कुछ देर इलाज के बाद नितिन की मौत हो गई, वही मृतक नितिन की पत्नी का कहना है कि किसी कारण आपसी कहासुनी को लेकर नितिन ने कमरे में लगे शीशे पर हाथ मारा जिससे नितिन के हाथ की नसें कट गई और काफी खून बहने से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीँ पुलिस की माने तो नितिन का प्रेम-प्रसंग हरिद्वार की ही एक लड़की से काफी समय से चल रहा था जिससे वो गर्भवती भी हो गई थी, लड़की ने पुलिस से इस मामले की शिकायत भी की थी जिसमे नितिन के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है बाद में दबाव में नितिन ने युवती के कोर्ट मरीज कर ली थी.हलाकि नितिन की हादसे में मौत हुई है या फिर वो किसी साजिस का शिकार हुआ है यह तो पुलिस की जाँच के बाद पता चल पाएगा। फ़िलहाल पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है 
वही नितिन के परिजनों का आरोप है की जिस लड़की से नितिन शादी करने के बाद होटल में रहने को मजबूर हुआ उस लड़की ने पहले भी पैसो की मांग की थी और उसे नितिन के परिवार वालो ने मोटी रकम भी दी थी लेकिन ऐसा क्या हुआ जो पुलिस भी लड़की पक्ष का ही साथ दे रही है परिवार वालों का कहना है कि कही न कही पुलिस लड़की वालो से मिली हुई है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here