Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट आज रोड शो के साथ...

नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट आज रोड शो के साथ करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत…..

देहरादून- लोकसभा सीट नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट आज रोड शो के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। रोड शो की शुरुआत कुमाऊं के बाजपुर से होगी। जिसके बाद अजय भट्ट शाम तक हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस दौरान वह काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि भाजपा पांचों सीट जीतेगी। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रदेश और देश की जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहती है। भट्ट ने कहा कि भाजपा एक सांगठनिक पार्टी है और चुनाव में यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने में जुट जाएं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2