नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जा रहा है पॉलिथीन हटाओ का संदेश।

हरिद्वार/रुड़की – पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नई गाइडलाइन जारी होने के बाद प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है। एक जुलाई से बाज़ार और प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक को बैन किए जाने का आदेश दिया गया था।

प्रशासन द्वारा लोगो को प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग न करने की अपील की जा रही है। मंगलौर नगर पालिका ने नुक्कड़ के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है, जिससे प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है जिससे पर्यावरण पूरी तरह दूषित हो रहा है।

नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रतिबंधित प्लास्टिक से होने वाली हानियों को लोगो को जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर पालिका अधिकारी विजय प्रताप चौहान ने बताया की भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन हटाओ अभियान चला जा रहा है जिससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।

गली-गली मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को प्रतिबंधित प्लास्टिक के बारे में जागरूक किया जा रहा ही और उनके उपयोग में विकल्प भी बताए जा रहे है प्लास्टिक थैले की जगह कपड़े के थैले का इस्तमाल करे। उसके बाद पूरे शहर में एक अभियान भी चलाया जायेगा जिसमे प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन रखने वाले के खिलाफ जुर्माना किया जायेगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ भी सख्त करवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here