Homeराज्यउत्तराखण्डफिर सहमा दून, निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में मिली दो लाशें...

फिर सहमा दून, निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में मिली दो लाशें !

बड़ी खबर : राजधानी देहरादून में नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र हरिद्वार बाईपास स्थित निरंकारी सत्संग भवन के मैदान में दो के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों निरंकारी मिशन के सेवादार बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जांच में जुट गई है।

शुक्रवार सुबह संत निरंकारी सत्संग भवन के कैंपस में दो सेवादारों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड पर निरंकारी मिशन का सत्संग भवन है। इसमें इन दिनं निर्माण कार्य भी चल रहा है। सुबह यहां के मैदान में दो लोगों के शव जब लोगों ने देखे को इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर डीआइडी पुष्पक ज्योति, एसएसपी निवेदिता कुकरेती के साथ ही नेहरू कालोनी और क्लेमंटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान कमल (45) पुत्र गबरू निवासी ग्राम गौरती ब्लॉक जखोली जिला रुद्रप्रयाग और सोनू कुार (22) पुत्र राजवीर निवासी सेवला कला माजरा के रूप में हुई।

इनमें कमल के सिर पर चोट के निशान हैं। वह हाल ही में रुद्रप्रयाग से देहरादून आए थे और सत्संग भवन के किसी सेवादार के साथ रह रहे थे। वहीं, सोनू कुमार काफी साल से निरंकारी मिशन से सेवादार के रूप में जुड़ा था। उसका यहां हर दिन आना जाना था। पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर 6 लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular