Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश निदा खान व सायरा बानो जाएंगी भाजपा में……

निदा खान व सायरा बानो जाएंगी भाजपा में……

देहरादून। सामाजिक बहिष्कार झेल रही तीन तलाक और हलाला का विरोध कर चर्चा में आयी बरेली की निदा खान एवं उत्तराखंड की सायरा बानो अब भाजपा की होगी। इसके लिए उन्होंने राज्यमंत्री रेखा आर्य के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भेंट की और उनसे भाजपा के सम्पर्क और समर्थन की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा की सदस्यता लेने तथा पार्टी के लिए काम करने का निर्देश दिया। बुधवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सुश्री निदा खान की यह मुलाकात खास चर्चाओं में है। इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित निदा खान आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष होने के साथ-साथ मुस्लिम महिलाओं की प्रतिनिधि बन गई है। मात्र 22-23 साल की वर्ग में निदा खान द्वारा मुस्लिम समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करना इस बात का संकेत है कि वह निश्चत रूप से मुस्लिम समाज के कुटेवों को मिटाने के लिए प्रयासरत है।
श्री भट्ट ने कहा कि सुश्री निदा खान ने उनसे भेंट की है, चूंकि वह बरेली की रहने वाली है इसलिए उन्होंने उनसे उत्तर प्रदेश भाजपा की सदस्यता लेने का आग्रह किया है जबकि उत्तराखंड की सायरा बानों को भाजपा शीघ्र ही सदस्यता देगी। इसके लिए एक बड़ा आयोजन किया जाएगा जिसमें उन्हें सदस्यता दिलाई जाएगी। सुश्री निदा खान पर मौलवियों की ओर से काफी खतरनाक फतवे जारी किए गए है लेकिन इन फतवों की परवाह न करते हुए निदा खान अपने भाई के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भेंट की। इसी प्रकार उत्तराखंड की सायरा बानो भी अपने तीन तलाक और हलाला के विरोध के कारण चर्चाओं में है। उन्हें भी मौलवियों का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। इन दोनों महिलाओं के भाजपा में आने से मुस्लिम महिलाओं का रुख भाजपा की ओर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2