Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड नारी सम्मान देश का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

नारी सम्मान देश का सम्मान कार्यक्रम आयोजित


देहरादून। लायंस क्लब देहरादून इलाइट महिला सशक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अभियान चला रहा है। ‘नारी सम्मान देश का सम्मान’ कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए एक सेनेट्री वैंडिंग मशीन स्थापित की गई। इस मशीन से बालिकाओं को निशुल्क सेनेट्री पैड भी उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश भंडारी तथा लायनेस क्लब जिला सचिव शालू जैन उपस्थित थी। उन्होंने बालिकाओं को सेनेट्री वैंडिंग मशीन की जानकारी दी तथा बताया कि लापरवाही की वजह से महिलाओं को कौन-कौन से संक्रामक रोग हो सकते है। इससे बचने के उपाय भी बताए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2