हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में पहले से ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने शिकायत कर बताया कि ईद से 5 दिन बाद महफूज पुत्र फारूक निवासी काजी कॉलोनी ज्वालापुर ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।



