Homeराज्यउत्तराखण्डनहर में समाई कार, एक लापता, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन।

नहर में समाई कार, एक लापता, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन।

देहरादून/विकासनगर – विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कार शक्ति नहर में समा गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति लापता हो गया। एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लापता व्यक्ति और कार की तलाश में कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जसविंदर सैनी निवासी यमुनानगर हरियाणा और राशिद निवासी समस्तीपुर उत्तर प्रदेश, भीमावाला में यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को दोनों कार में सवार होकर काम पर जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कार सवार दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सामान्य होने पर ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular