Homeराज्यउत्तराखण्डनशे पर बड़ी कार्यवाही, चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार।

नशे पर बड़ी कार्यवाही, चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के अभियान को लेकर आज थाना कुंडा पुलिस ने नशे पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को बड़ी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आज इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए सीओ काशीपुर वीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और निर्देश पर आज काशीपुर के ढेला नदी के निकट कदीर अहमद नामक व्यक्ति जो ग्राम लोधीपुरा जिला रामपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसने पूछताछ में बताया कि वह स्वयं ही चरस को घर पर बना कर काशीपुर व आसपास के शहरों में अच्छे दामो में बेचने का काम करता था, आज भी वह काशीपुर लगभग एक किलो चरस बेचने ला रहा था जिसको पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया की 1 किलो चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹100000 कीमत आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular