नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने युवक को स्मैक के साथ पकड़ा।

उधम सिंह नगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत बासफोड़ान पुलिस बीती रात गश्त पर थी।

इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया, जो व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 7 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां न्यायालय ने उसे पुलिस अभिरक्षा के बीच जेल रवाना कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here