Homeराज्यउत्तराखण्डनशे के विरुद्ध अभियान चला रही पुलिस के हाथ लगी सफलता, कच्ची...

नशे के विरुद्ध अभियान चला रही पुलिस के हाथ लगी सफलता, कच्ची शराब व चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/काशीपुर –  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कुंडा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चरस व शराब समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

बता दें कि बीती शाम कुंडा पुलिस चेकिंग अभियान में मशगूल थी, इसी दौरान ग्राम बकसोरा हैंड पंप के पास से ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी सुखदेव सिंह के कब्जे से 216 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की। वही कुंडा पुलिस ने पुराना ढेला पुल के निकट चेकिंग के दौरान मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर निवासी अभियुक्त सलीम अहमद अंसारी के कब्जे से 106 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कुंडा एस ओ दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

खासकर यह अभियान नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है, आज दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारी बाज़ आ जाएं वरना जेल जाने को तैयार रहें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular