Homeराज्यउत्तराखण्डनशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1711 नशे के इंजेक्शन के...

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1711 नशे के इंजेक्शन के साथ दो युवकों को दबोचा।

उधम सिंह नगर/गदरपुर – गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

इसमें 1711 प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन गदरपुर पुलिस ने बरामद किए हैं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर चंद्रमोहन ने बताया कि गदरपुर पुलिस एसएसपी महोदय के निर्देश के बाद लगातार बेहतरीन काम कर रही है और गदरपुर थानाध्यक्ष ने कल रात 10:00 बजे के आसपास मुखबिर की सूचना पर एक युवक को स्कूटी से था उसे पकड़ा और उसके पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए थे।

जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो अपने एक साथी का ओर नाम उसने और बताया। जिसके बाद उसके घर में गदरपुर पुलिस ने दबिश दी और दूसरे युवक को भी धर दबोचा गया।

कुल मिलाकर इन दोनों युवकों के पास से 1711 नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं और इन इंजेक्शन की बड़ी संख्या को देखते हुए इन पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाना संभव है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular