नरेश बंसल ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- उनके नेतृत्व पर हमें गर्व……

देहरादून- भाजपा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह को उनके जन्‍मदिन की बधाई दी है। अपने संदेश में नरेश बंसल ने कहा कि भारत के यशस्वी गृहमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बंसल ने कहा कि शाह इसी तरह मां भारती की सेवा करते रहें। वह ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते है। उन्होने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के साहसिक फैसलों ने देश को आंतरिक मजबूती दी। जम्मू-कश्मीर को धारा 370 से मुक्ति दिलाकर एक विधान, एक प्रधान, एक निशान के संकल्प को चरितार्थ किया। साथ ही अमित शाह ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का श्रेय दिलाया। हमें उनके नेतृत्व पर गर्व है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here