Homeराज्यउत्तराखण्डनये साल पर सरकार करने जा रही है ये बड़े बदलाब, आप...

नये साल पर सरकार करने जा रही है ये बड़े बदलाब, आप भी जरुर देखे मिलेगी मुसीबत या राहत!

हर कोई अपना नया साल सबसे अच्छा बनाने में लगा हुआ है. ऐसे में सरकार भी इस नए साल को मुख्य रख कर कईं अहम फैसले ले रही है. ठीक वैसे ही अब आने वाली 1 जनवरी 2018 से भारत देश में काफी सारे बदलाव होने वाले हैं.

  • सरकार सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल भुगतान में करने जा रही है. यानी अब तक लेन देन का जो भी भुगतान दूकानदार हमसे वसूलते आ रहे थे, वो 1 जनवरी से बंद हो जायेगा. क्यूंकि अब 2000 रूपये तक का भुगतान यदि कोई भीम एप, या UPI के ज़रिये करेगा, तो सरकार उनसे कोई पैसा वसूल नहीं करेगी बल्कि, अपनी तरफ से वो पे करेगी. इस बदलाव का मुख्य कारण सरकार का डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है.
  • 1 जनवरी 2018 से हर राज्य और यूनियन टेरिटरी में रोड सेफ्टी पॉलिसी बनाई जाएंगी.  इससे बड़ा फायदा यह होगा कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी रहेगी.  इस पॉलिसी के तहत मुख्य रूप में दिल्ली, नागालैंड, लक्षद्वीप, दादर एंड नगर हवेली आदि शामिल रहेंगे.
  • सरकार जीएसटी में भी नए बदलाव लाने जा रही है.  इस बदलाव के चलते एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान पहुंचाना काफी आसान हो जाएगा.  इसका कारण ऑल इंडिया इलेक्ट्रॉनिक वे बिल है.  जिसको सरकार 1 फरवरी से लागू करने वाली है.  इस बदलाव से ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को भी काफी सहायता मिलने वाली है.
  •  जो भारतीय अमेरिका में रह रहे हैं उनके लिए जनवरी 2018 से मुसीबतें बढ़ जाएंगी.  क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप सरकार ने फैसला लिया है कि जो भी H-1B वीजा होल्डर रह रहे हैं उनके पति और पत्नियों के वर्किंग परमिट H-4 वीजा उनसे छीन लिए जाएंगे.  इस फैसले से भारतीयों की अमेरिका में नौकरी जा सकती है.

  • जो लोग नए साल की शुरुआत में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए सरकार एक बुरी खबर लेकर आई है.  जानकारी के अनुसार देश के कई कार कंपनियों ने अपने कारों के दाम बढ़ाने के लिए सोच लिया है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular