
उधमसिंह नगर – जिला उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में नगर निगम में लाखों के उपकरण जंक खाने को मजबूर हैं…और कोई भी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है….आपको बता दें कि नगर निगम में नए उपकरण और मशीनें खरीदी जाती हैं, जो कुछ दिन तो ठीक काम करती हैं, लेकिन तकनीकी खराबी आने पर सुधारने के बजाय उसे कबाड़ बना दिया जाता है…और यही हाल कूड़े की कांपैक्टर मशीन का भी हो गया है…बताते चलें कि बेकार प्लास्टिक के समुचित उपयोग के लिए कांपैक्टर मशीन निगम परिसर में लगाई गई थी…और इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये थी…हालांकि, शुरुआती दिनों में तो मशीन सही चली, लेकिन एक साल से तकनीकी खराबी की वजह से डंप पड़ी है… इससे पॉलीथिन और प्लास्टिक बोतलों को कांपैक्ट करने का कार्य प्रभावित हो रहा है…