Tuesday, February 24, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय धोनी की परी जीवा के साथ चाचू विराट की मस्ती

धोनी की परी जीवा के साथ चाचू विराट की मस्ती

भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बच्चों से काफी लगाव है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने रांची पहुंचे हुए थे। इस दौरान वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर भी पहुंच गए। वहां धोनी की नन्ही सी परी जीवा को देखकर खुद को रोक न सके। विराट ने जीवा के साथ खूब मस्ती की। विराट ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उस खूबसूरत पल का वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा- ‘जीवा से फिर मिला। इस मासूम के साथ कितने सुकूनभरे पल रहे।’

भारतीय टीम डिनर के लिए धोनी के घर रांची पहुंची थी। धोनी का रांची में नया फार्म हाउस बनकर तैयार हो गया है। हाल ही में धोनी के नए फॉर्म हाउस में ग्रांड पार्टी हुई थी। धोनी ने टीम इंडिया के अपने साथियों को अपने नए घर में शुक्रवार रात डिनर पर बुलाया था। सात एकड़ के क्षेत्र में फैले फॉर्म हाउस में धोनी ने अपने साथियों के लिए खुले में एक शानदार शामियाने में डिनर की व्यवस्‍था की थी। जब तक टीम इंडिया धोनी के घर पर रही तब तक पुलिस ने आसपास सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर रखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2