Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड धोखेबाज कांग्रेस नेता गिरफ्तार, मां फरार

धोखेबाज कांग्रेस नेता गिरफ्तार, मां फरार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस का एक धोखेबाज नेता गिरफ्तार हुआ है। कांग्रेस नेता रिजवान तथा उनके परिवार के खिलाफ एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है। धोखाधड़ी के इस आरोप में बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि परिवार के अन्य लोग फरार है।
बताया जा रहा है कि रिजवान किच्छा विधानसभा के यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष भी है। फिलहाल अदालत ने दोनों बाप-बेटे को जेल भेज दिया है और पुलिस उसकी मां शकीला की तलाश में जुट गई है। रिजवान और उसके पिता के खिलाफ हल्द्वानी के जियाउद्दीन कुरैशी ने आरोप लगाया कि उसने 20 मार्च 2017 को ग्राम सिरौली स्थित खेत संख्या 836 का प्लॉट बेचा था जिसके एवज में 19 लाख 62 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद भी तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई और न ही उसके पैसे ही लौटाए। इसके बाद जियाउद्दीन ने उन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बुंदन और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उन दोनों को जेल भेज दिया। बुंदन की पत्नी शकीला फरार है।
रिजवान के किच्छा से यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ने और जीत जाने के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं कि जब वह इतना सक्रिय था तो पुलिस ने उसे पहले गिरफ्तार क्यों नहीं किया। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद यूथ कांग्रेस इसकी जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2