
धर्मनगरी हरिद्वार में आज से महाकुंभ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुंभ मेले का आयोजन होगा। इस बीच 12, 14 और 28 अप्रैल को तीन शाही स्नान होंगे। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने की कामना को लेकर कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत और आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना और दुग्ध अभिषेक किया।