Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड दो डेयरियों से तीन लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने...

दो डेयरियों से तीन लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

देहरादून – देहरादून में एक शातिर चोर ने एक ही रात में दूध की दो डेयरियों से क़रीब तीन लाख कैश चोरी कर लिया। आरोपी मोहित डिसूजा दूध की गाड़ी चलाता है।

मोहित को ये पता था, कि इन डेयरियों पर कैश रात को भी रखा होता है। आधी रात करीब दो से तीन बजे के बीच मोहित ने दोनों डेयरियों का ताला तोड़ कर पूरी घटना को अंजाम दिया। ये दोनों चोरियां नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को हुई थी, जिनका पुलिस ने ख़ुलासा कर दिया है।

एसपी सिटी ने चोरी के दो मामलों पर ख़ुलासा करते हुए बताया कि मोहित दूध की गाड़ी चलता है और अपने परिवार के साथ यहां किराए पर रहता है।

जब मोहित के पास किराया देने के लिए पैसे नहीं थे, तो उसने डेयरियों पर चोरी की योजना बनाई थी। आरोपी मोहित पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2