Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून मे नए साल पर रोटी दिवस महोत्सव का आयोजन……..

देहरादून मे नए साल पर रोटी दिवस महोत्सव का आयोजन……..

देहरादून- नए साल यानि एक जनवरी को रोटी डे क्लब द्वारा गरीब बच्चों के लिए रोटी दिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी रोटी डे क्लब के अध्यक्ष साहिल यादव ने दी। उन्होने बताया कि आयोजन में गरीब बच्चों के लिए भरपेट भोजन की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम एकता विहार लेन 16 सहस्त्रधारा रोड में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चे होगें। इस दौरान विशाल, शीतल, अतुल, विजय, गौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2